बोर्ड परीक्षा परीणाम
5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 25 मार्च को होगा घोषित
सुबह 11:30 बजे से विद्यार्थी वेब पोर्टल पर देख सकेंगे परिणाम, क्यूआर कोड के माध्यम से पोर्टल की लिंक को कर सकेंगे स्कैन
------------------
राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा बुधवार को कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। विद्यार्थी सुबह 11.30 बजे से अपना परीक्षा परिणाम पोर्टल पर देख सकेंगे।
राज्य शिक्षा केंद्र से मिली जानकारी अनुसार 25 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषणा की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से राज्य शिक्षा केन्द्र कार्यालय के सभाकक्ष में संचालित की जाएगी। इसके बाद सुबह 11:30 बजे परीक्षा परिणाम पोर्टल पर जारी किया जाएगा। विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण राज्य शिक्षा केन्द्र की वेब पोर्टल पर अपना रोल नंबर/समग्र आईडी डालकर रिजल्ट देख सकेंगे। साथ ही इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा वेब पोर्टल की लिंक भी क्यूआर कोड़ के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है।
प्रदेश में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर कराई गई थी। यह विगत 20 से 28 फरवरी के बीच हुई थी। जिसमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 12 लाख 76 हज़ार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 10 लाख 92 हज़ार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। प्रदेश में लगभग 23 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे। इन मूल्यांकन केन्द्रों में 1 लाख 10 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई
🙏THANK YOU FOR WATCHING 🙏
अब आप अपने व्हाट्सएप नंबर पर नौकरी, रिजल्ट ,शिक्षा विभाग,परीक्षा समाचार आई.टी.आई ,पालीटेक्निक,B.E.,स्कूल वोकेशनल कोर्स , स्टडी B.ed. नोट्स अन्य जानकारी अपने मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए आपके whatsapp नंबर से अपना नाम लिख कर 9893310685 पर सेंड कर हमारे whatsapp ग्रुप में जुड़े एवं अपने दोस्तो को भी जोड़ें ![]()
THANK YOU🙏









0 Comments
if you have any doughts please let me know